फैक्ट्री से निकल रही दुर्गंध के विरोध रहवासियों ने किया प्रदर्शन
सोनभद्र, मई 24 -- डाला, हिन्दुस्तान संवाद। सीमेंट फैक्ट्री से निकल रही कथित जहरीली दुर्गंध को लेकर रविवार को नगरवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। नगर के रामलीला मैदान में मनोज शुक्ला के नेतृत्व में सैकड़ों लोग एकत्र हुए और फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ जोरदार हल्ला बोल प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने नारेबाजी करते हुए फैक्ट्री प्रबंधन को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही दुर्गंध की समस्या पर रोक नहीं लगाई गई तो फैक्ट्री के मुख्य द्वार पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि पिछले करीब दो वर्षों से फैक्ट्री में प्रदेश के विभिन्न जिलों से भारी वाहनों के माध्यम से कचरा मंगाकर जलाया जा रहा है। इससे निकलने वाली तेज दुर्गंध पूरे नगर क्षेत्र में फैल रही है। लोगों का कहना था कि स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि अब सांस लेना और सामान्य जीवन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.