मेरठ, अप्रैल 29 -- मोहल्ला धर्मपुरा निवासी बेडशीट कारोबारी ने अपनी ही फैक्ट्री में काम करने वाले दो कर्मचारियों पर लगभग दो लाख रुपये की चादरें चोरी करने का आरोप लगाया है। सीसीटीवी कैमरे में दोनों कर्मचारी बेडशीट ले जाते हुए दिखाई दिए। पीड़ित फैक्ट्री संचालक ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले से अवगत कराया और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा और बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया। पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। आसिफ पुत्र मोहसिन ने बताया कि उसकी बेडशीट बनाने की फैक्ट्री है। जिसमें दो युवक लगभग तीन साल से कार्य कर रहे थे। बताया कि बीते कुछ दिनों से फैक्ट्री से चादरें चोरी हो रही थीं। शक होने पर उसने 20 अप्रैल को पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। आरोप है कि फुटेज में अल सुबह फैक्ट्...