मेरठ, अप्रैल 8 -- पांचली स्थित विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज स्टेट एरिया स्थित फैक्ट्री में मंगलवार रात चोरों ने सेंध लगाकर चार लाख रुपये के तांबे के तार चोरी कर फरार हो गए। घटना की तहरीर जानी थाने में दी गई है। मेरठ की देवपार्क कॉलोनी निवासी अंकित नंदन गर्ग ने विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज स्टेट में तांबे के तार बनाने की फक्ट्री लगा रखी है। अंकित सोमवार को काम समाप्त कर फैक्ट्री में ताला लगाकर घर आया था। अंकित नंदन गर्ग मंगलवार सुबह करीब नौ बजे फैक्ट्री पहुंचा तो देखा कि कारखाने का जंगला फटा हुआ है। अंकित ने ताला खोलकर देखा कि फैक्ट्री में रखा करीब चार कुंतल तांबे के तार चोरी मिले। घटना की तहरीर पीड़ित व्यापारी ने जानी थाने में दी, लेकिन पुलिस ने जांच का हवाला देकर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बुधवार को फैक्ट्री मालिक अंकित नंदन गर्ग थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्...