मऊ, मार्च 26 -- मऊ, संवाददाता। नगर क्षेत्र के ताजोपुर स्थित औद्योगिक आस्थान में गुरुवार की अल सुबह लगभग छह बजे शार्ट सर्किट से लाई और कुरकुर्रे की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री से भीषण आग की सूचना मिलते ही अग्नि शमन का दस्ता मौके पर पहुंच गया। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के उपरांत आग पर काबू पाया गया। इस दौरान लाई और कुरकुर्रे की यूनिट में रखा लाखों का सामान और उपकरण जलकर खाक हो गया। अग्नि शमन विभाग आग से हुए नुकसान को लेकर जांच में जुटा हुआ है। उधर फैक्ट्री मालिक ने बताया कि भीषण आग में 1 करोड़ से अधिक का सामान जलकर खाक हो गया है।नगर क्षेत्र के ताजोपुर के औद्योगिक आस्थान में फैक्ट्री मालिक प्रवीण चंद्र मिश्रा की लाई और कुरकुर्रे की दो यूनिट स्थापित हैं। फैक्ट्री में गुरुवार की सुबह अचानक शार्ट सर्किट की चिंगारी से आग लग गई। धीरे-धीरे दे...