देहरादून, मार्च 15 -- हरिद्वार। देर रात बहादराबाद थाना क्षेत्र की एचपीएम इनोटेक कंपनी में भीषण आग लग गई। इस दौरान फैक्ट्री में अफरा तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने आग लगने की सूचना फायर विभाग को दी। सूचना पर फायर यूनिट मायापुर मौके पर पहुंची। भीषण आग को देखते हुए दो अतिरिक्त फायर यूनिट फायर स्टेशन सिडकुल व फायर यूनिट बहादराबाद को घटनास्थल पर बुलाया गया। अग्निशमन अधिकारी बीरबल सिंह ने बताया कि आग फैक्ट्री में बने स्क्रैप यार्ड में लगी थी। जो बड़ी तेजी से फैल रहीं थीं। फायर कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए जेसीबी की सहायता से स्क्रैप को बाहर निकाला और आग को काबू में किया। साथ ही आग को आसपास की फैक्ट्रीयों में फैलने से रोका। फायर टीम ने मौके पर बड़ी दुर्घटना होने से बचाया। बताया कि अग्नि की दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.