हरिद्वार, फरवरी 11 -- फैक्ट्री में नकबजनी के फरार आरेापी को थाना सिडकुल पुलिस ने चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया है। 29 जनवरी को सिडकुल स्थित ग्रापैनल्स कंपनी के पजानी भागवतिप्पन ने पुलिस को तहरीर देकर फैक्ट्री का ताला तोड़कर पीतल और तांबा चोरी कर लिए जाने का केस दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी वसीम पुत्र शराफत को गिरफ्तार किया। बुधवार को एसआई बबलू चौहान, हेड कांस्टेबल कुलदीप बगासी व कांस्टेबल रोहित ने मुन्जयाल शोवा क्षेत्र से आरोपी दानिश पुत्र इरशाद निवासी जमालपुर खुर्द कोतवाली रानीपुर को चोरी किए गए चार पैकेट टर्मिनल बुश कॉपर सहित दबोच लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.