मुजफ्फर नगर, फरवरी 10 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के बावनदरा पुल के पास रबड गलाने की फैक्ट्री में तोड़फोड़ व कर्मचारियों को धमकी देने के मामले में पुलिस ने फैक्ट्री मालिक की तहरीर पर भारतीय किसान मजदूर संगठन के तीन नामजद व 100 अज्ञात कार्यकर्ताओं पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गयी है। वहीं अज्ञात लोगों की शिनाख्त के प्रयास भी किए जा रहे हैं। मोहल्ला योगेन्द्रपुरी निवासी अंशुल सिंघल ने बताया कि उसकी पार्टनरशिप में बावनदरा पुल के पास तिरुपति एंटरप्राइसेस के नाम रबड गलाकर तेल निकालने की फैक्ट्री है। आरोप है कि गत छह फरवरी को भारतीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता बिल्लु राणा, विशाल सिंह व आशीष त्यागी के उकसाने पर सैकडों कार्यकर्ता फैक्ट्री की दीवार फांदकर भीतर घुस आए। उनका कहना कि फैक्ट्री को गलत तरीके से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.