हापुड़, मार्च 19 -- कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक नाबालिग से एक युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर उसे धमकी दी गई। किसी प्रकार पीड़िता ने अपनी सहेली को इस बात की जानकारी दी तो हड़कंप मच गया। अब पीड़िता की मां ने आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह फरवरी माह से मेरठ रोड स्थित एक कंपनी में खाना बनाने का काम करती है। उनकी 16 वर्षीय पुत्री भी उनके साथ में कंपनी में खाना बनाने के लिए चली जाती है। बीती 15 मार्च को उनकी पुत्री अकेली ही कंपनी में खाना बनाने के लिए गई थी। आरोप है कि कंपनी में बीसीएम की पोस्ट पर तैनात कृष्णकांत नाम के युवक ने उनकी पुत्री को अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.