अमरोहा, फरवरी 10 -- बछरायूं, संवाददाता। क्षेत्र में संचालित एक फैक्ट्री में कार्यरत मजदूर की सोमवार देर शाम क्रेन की बेल्ट टूटने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी पर मजदूर के परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला पीरजादगान निवासी अरशद गजरौला रोड पर संचालित एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। सोमवार देर शाम फैक्ट्री में क्रेन से लोहे का पिलर उठाया जा रहा था। अरशद नीचे खड़ा चालक को गाइड कर रहा था। बताया जाता है कि इसी दौरान अचानक क्रेन की बैल्ट टूट गई और पिलर अरशद के ऊपर आ गिरा। हादसे में अरशद की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर परिजनों के बीच कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष कुलदीप तोमर ने बताया कि अग्रिम कार्रवाई के लिए शव को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.