मथुरा, जून 9 -- विद्युत लाइन की चपेट में आने से कोटवन स्थित एक फैक्ट्री के चौकीदार की करंट लगने से मौत हो गयी। इसकी जानकारी होने पर साथी कर्मचारियों ने हंगामा कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही कंपनी अधिकारियों ने मौके पर पहुंच आक्रोशित कर्मियों को समझा बुझा कर हर संभव सहयोग का आश्वासन देकर शांत किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भिजवाया है। गांव दहगांव निवासी थान सिंह (50) कोटवन क्षेत्र स्थित डागा प्लाईबुड कंपनी में चौकीदार करता था। सोमवार सुबह शौच के लिये जा रहा था। तभी रास्ते में पड़े विद्युत तार की चपेट में आने से उसे करंट लग गया। यह भी पढ़ें- फैक्ट्री में करंट लगने से चौकीदार की मौत, साथियों ने किया हंगामा इस दौरान आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कपं...