मोतिहारी, फरवरी 17 -- घोड़ासहन,निज प्रतिनिधि। राजस्थान के भिवाड़ी में पटाखा कारखाना में विस्फोट के बाद आग लगने से मरने वाले मजदूरों में घोड़ासहन का 28 वर्षीय मिन्टु भी शामिल है। प्रखंड के बिशुनपुर पंचायत के अमवा नगरवा टोला वार्ड संख्या-12 निवासी सिकन्दर पासवान का पुत्र मिन्टु पासवान था। सिकन्दर पासवान के तीन पुत्रों में मिन्टु दूसरे नम्बर पर था। गगनदेव पासवान के दो पुत्र रामप्रवेश पासवान व सिकन्दर पासवान हैं। रामप्रवेश पासवान नगरवा टोला में ही पिता के साथ रहते हैं और ईंट चिमनी पर मजदूरी करते हैं । चाचा रामप्रवेश पासवान के अनुसार सिकन्दर पासवान व उनका परिवार पहले दिल्ली में काम करता था। मिन्टु पासवान ने ढाई वर्ष पूर्व बाहर रहते ही लीला देवी नामक युवती के साथ प्रेम विवाह कर लिया। अब उनकी छह माह की एक बेटी है। सिकन्दर पासवान अपने तीन पुत्रों क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.