हरिद्वार, दिसम्बर 17 -- सिडकुल क्षेत्र में सीमेंट सप्लाई के बाद भुगतान न करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर फैक्ट्री मालिक और उसके कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिवालिक नगर निवासी राकेश कुमार पाल ने बताया कि वह सीमेंट सप्लाई का व्यवसाय करते हैं। मार्च 2022 में सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री को कुल 520 बैग सीमेंट की सप्लाई की गई, जिसकी कीमत 2.11 लाख रुपये से अधिक थी। आरोप है कि लंबे समय बीतने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया। 16 दिसंबर को जब वह फैक्ट्री पहुंचे और बकाया रकम मांगी तो कर्मचारियों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। फैक्ट्री मालिक से फोन पर संपर्क करने पर भी गाली-गलौज की गई। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि बुधवार को मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही...