हजारीबाग, मार्च 3 -- कटकमसांडी। प्रतिनिधि नरसिम्हा आयरन एंड स्टील फैक्ट्री में मजदूर मौत मामले में मृतक जितेन्द्र राम की पत्नी बबीता देवी ने फैक्ट्री प्रबंधक और कोयला लोडर के खिलाफ केस दर्ज कराया है । जिसमें आरोप लगाया गया है कि फैक्ट्री प्रबंधक के लापरवाही के कारण मौत हुई है ।साथ ही उन्होंने लोडर पर भी लापरवाही करने का आरोप लगाया है । जिसमें कहा है कि लोडर की लापरवाही के कारण ही पति की मौत हुई है । इस बाबत कटकमदाग थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय ने बताया कि थाना कांड संख्या 32/26 के तहत केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है । मामले में दोषी पाए जाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.