फैक्ट्री प्रदूषण के खिलाफ एनसीयूआई ने सौंपा ज्ञापन
गोरखपुर, जून 2 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा के फैक्ट्रियों से बढ़ते वायु एवं जल प्रदूषण के खिलाफ सोमवार को एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव आदित्य शुक्ला के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। प्रदूषण की बड़ी समस्या से निजात दिलाने की मांग की गई। एसडीएम को दिए ज्ञापन में बताया गया कि गीडा में स्थापित फैक्ट्रियों द्वारा पर्यावरण नियमों की अनदेखी कर जहरीला धुआं छोड़ा जा रहा है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। आंखों में जलन व दमा जैसी बीमारियों के जद में लोग आ रहे हैं। फैक्ट्रियों द्वारा अंधाधुंध भू-जल दोहन से जलस्तर 50-60 फीट नीचे चले जाने से हैंडपंप सूख गए हैं। रासायनिक पानी खेतों में छोड़े जाने से फसलें भी बर्बाद हो रही है। देश में संविधान हर नागरिक को स्वच्छ हवा-पानी का अधिकार देता है। यदि प्रशासन ने 15 दिन में कार्रवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.