रुडकी, जनवरी 30 -- फैक्ट्री परिसर में पत्थर फेंकने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। विक्रम चुग निवासी मंगलौर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती 19 जनवरी को दो बाइक सवार युवकों ने उनकी फैक्ट्री परिसर में पत्थर फेंककर हमला कर दिया। घटना से फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...