रुडकी, फरवरी 17 -- झबरेड़ा रोड की आज्ञा बायोटेक कंपनी में प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच चल रहा विवाद मंगलवार को उस समय और गहरा गया, जब पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे करीब डेढ़ सौ कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई के बाद आक्रोशित कर्मचारी मंगलौर कोतवाली पहुंच गए और धरना-प्रदर्शन किया। आज्ञा बायोटेक दवा फैक्ट्री प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच विवाद पिछले कुछ दिनों से चल रहा है। फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से शनिवार को और फैक्ट्री ठेकेदार की ओर से सोमवार को कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद से ही कर्मचारियों में रोष व्याप्त था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...