अमरोहा, अप्रैल 18 -- गजरौला (अमरोहा)। नोएडा की हिंसा के बाद अमरोहा पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शुक्रवार सुबह जिले की एक बड़ी फूड फैक्ट्री के गेट पर जुटे मजदूरों ने नारेबाजी कर माहौल गरमाने की कोशिश की, लेकिन पहले से तैनात भारी पुलिस बल ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कर दिया। वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर धरना-प्रदर्शन की अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने की साजिश रचने वाले 8 संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बीते दो दिनों से व्हाट्सएप ग्रुपों में मजदूरों के आंदोलन की खबरें वायरल हो रही थीं। इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी के निर्देश पर शुक्रवार सुबह 6 बजे से ही जिले की 20 से अधिक फैक्ट्रियों पर करीब 1500 पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया। यह भी पढ़ें- नोएडा बॉर्डर पर रोके गए माता प्रसाद पांडेय, मजदूरों से मिलने जा रहा था सपा डेलीगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.