उन्नाव, फरवरी 23 -- उन्नाव। नगर के अकरमपुर स्थित रिमझिम स्टील फैक्ट्री में मानकों की जा रही अनदेखी पर क्षेत्र के लोगों ने बैठक कर आक्रोश जताया। इससे पहले भी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में जिलाधिकारी को मामले की लिखित शिकायत कर फैक्ट्री में बरती जा रही अनियमितताओं पर कार्रवाई की मांग उठ चुकी है। बैठक में एक बार फिर 24 फरवरी को डीएम से मिलकर अपनी पीड़ा बताने पर रणनीति बनाई गई। कहा कि फैक्ट्री पर छत, पेड़ पौधें के पत्तों और फसलों पर लोहे के कणो की प्रतिदिन परत जम जाती है। वही पौराणिक तालाब का पानी इतना प्रदूषित हो गया है कि उसमें मछलियां मर रही है वहीं जानवर भी पानी पीकर दम तोड़ रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा, विनोद कुमार, प्रदीप पासी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...