अमरोहा, जून 11 -- जोया, संवाददाता। डिडौली क्षेत्र में तेंदुए को लेकर बनी दहशत बढ़ती जा रही है। हाईवे स्थित बुढ़नपुर सर्विस रोड पर अहमद ब्रास फैक्ट्री के पास दूसरे दिन भी दीवार पर तेंदुआ बैठा दिखाई देने से आबादी में डर का माहौल बना है। इसके बाद से आस-पास गांवों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। फैक्ट्री से ड्यूटी कर घर लौट रहे श्रमिकों ने तेंदुए को फैक्ट्री की दीवार पर बैठे देख उसका वीडियो बना लिया। दो दिन से लगातार तेंदुआ दिखने के बाद वन विभाग की टीम ने हाईवे किनारे पिंजरा लगा दिया है।जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात करीब ढाई बजे डिडौली निवासी सोनू कुमार और आनंद सीएल कंपनी से वाहन पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- फैक्ट्री की दीवार पर बैठा दिखा तेंदुआ, हाईवे किनारे लगाया पिंजरा इसी दौरान उनकी नजर अहमद ब्रास फैक्ट्री की दीवार पर ...