अमरोहा, अप्रैल 8 -- गजरौला। रात्रि ड्यूटी पर जा रहे फैक्ट्री कर्मी को बाइकों पर सवार होकर आए आठ लोगों ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। फैक्ट्री कर्मी ने एक युवक को पहचान लिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। शहर के अटल जी नगर निवासी हिमांशु सिंह एक फैक्ट्री में प्रोडेक्शन आफिसर के पद पर नौकरी करते हैं। बीती 29 मार्च को हिमांशु रात्रि ड्यूटी के लिए फैक्ट्री में जा रहे थे। आरोप है कि नेशनल हाईवे पर मंदिर के पास चार बाइकों पर सवार होकर आए आठ लोगों ने लोहे के सरिए से हिमांशु पर जानलेवा हमला बोल दिया, जिसमें हिमांशु घायल हो गए। आरोपियों ने नकाब लगा रखे थे। इसी बीच एक आरोपी का नकाब खुल गया, हिमांशु ने उसे पहचान लिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी कुनाल कुमार समेत सात अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.