हाथरस, फरवरी 24 -- हाथरस गेट क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर रहने वाले युवक व युवती ने पारिवारिक कलह के चलते विषाक्त का सेवन कर लिया। जिससे दोनों की हालत बिगड़ गई,परिजन दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां काफी देर तक दोनों उपचार की खातिर भर्ती रहे। थाना हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र एक गांव में 45 वर्षीय युवक ने घरेलू कलह के चलते विषाक्त का सेवन कर लिया। युवक विषाक्त का सेवन करने के बाद चप्पल फैक्ट्री में मजदूरी करने के लिए पहुंच गया। जहां पहुंचते ही मजदूर बेहोश हो गया। जिससे फैक्ट्री में मौजूद अन्य कर्मचारियों के होश उड़ गए। आनन फानन मजदूर को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां काफी देर तक युवक उपचार की खातिर भर्ती रहा। बताते हैं कि उनकी पत्नी अपनी बेटी के साथ मुरसान स्थित अपने मायके में रह रही हैं। युवक ने कई बार अपनी पत्नी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.