रुद्रपुर, मई 15 -- किच्छा। महिन्द्रा एंड महिन्द्रा कंपनी के एक कर्मी के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में राजकुमार निवासी किच्छा ने बताया कि 11 मई की रात ड्यूटी के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। आरोप है कि कंपनी से निकलने के बाद कुछ लोग उसका पीछा करने लगे और पनचक्की फार्म के पास रोककर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर पीछे आ रहे साथी कर्मियों ने उसे बचाया और एक आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम राजवीर बताया तथा गुरप्रीत उर्फ गोपी और गगन पर भी साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- फैक्ट्री कर्मी के साथ मारपीट, केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...