अमरोहा, अप्रैल 28 -- फैक्ट्री कर्मी के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात व नकदी समेत लाखों रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। गांव से परिवार के लौटने पर घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जानकारी के अनुसार शहर की जुबिलेंट आफिसर्स कालोनी निवासी देश दीपक मिश्रा बीती 24 अप्रैल को अपने घर का ताला लगाकर परिवार के साथ एटा जिले में अपने पैतृक गांव गए थे। इसी दौरान चोरों ने यहां उनके घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने की चार चूड़ी, कंगन, गले के सेट, चेन, डायमंड रिंग, दो अंगूठी, कुंडल, मंगलसूत्र व 11 हजार रुपये की नकदी समेत लाखों रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। सोमवार शाम परिवार वापस लौटा तो घर का ताला टूटा देख घटना की जानकारी हुई। घर के अंदर का सामान बिखरा था। सूचना पर पुलिस मौके पर प...