हमीरपुर, फरवरी 14 -- भरुआ सुमेरपुर। बीती रात एक कंपनी के इलेक्ट्रीशियन के हार्टअटैक से अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। दोपहर में मृत कर्मी का मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया गया। कस्बे के वार्ड संख्या पांच रामनगर निवासी बाबूलाल कुशवाहा का इकलौता पुत्र 48 वर्षीय रमेश कुशवाहा एक कंपनी में बतौर इलेक्ट्रीशियन कार्यरत था। वहीं कस्बे में अखबार वितरण का भी काम करता था। रात दो बजे इसको अचानक घबराहट हुई और यह घर पर ही बेहोश हो गया। परिजन इसे लेकर कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उसे डॉक्टर ने सदर अस्पताल रेफर किया। सदर अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे वृद्ध-पिता बाबूलाल कुशवाहा, मां सुभद्रा, पत्नी ममता विवाहित पुत्रियां सोनू, मोनू तथा अविवाहित बेटी मुस्कान, प...