फैक्ट्री कर्मी का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला
रुडकी, मई 3 -- भगवानपुर, संवाददाता। क्षेत्र में एक फैक्ट्री कर्मी का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी है। भगवानपुर कोतवाली पुलिस के अनुसार, अभिषेक (25) निवासी कस्बा कटकर, थाना किला जिला बरेली उत्तर प्रदेश भगवानपुर की एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। वह क्षेत्र के गांव खुब्बनपुर में किराये पर कमरा लेकर रहा रहा था। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात वह अपने कमरे के अंदर था। रविवार की सुबह आसपास के कमरों में रहने वाले लोगों ने उसका शव चुन्नी के फंदे के सहारे लटका हुआ देखा और सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मंडावर चौकी प्रभारी आशीष नेगी मौके पर पहुंचे और कमरे का गेट तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा। कोतवाली प्रभारी रितेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.