प्रयागराज, अप्रैल 4 -- प्रयागराज। एलपीजी सिलेंडर की किल्लत का असर अब औद्योगिक इकाइयों पर पूरी तरह से दिखने लगा है। विशेषकर ग्लास, पैकेजिंग और वेल्डिंग वाली इकाइयों में काम प्रभावित हो रहा है। बताया जा रहा है कि लगभग 20 फीसदी तक उत्पादन प्रभावित हुआ है। हालांकि अधिकांश इलाकों में पीएनजी कनेक्शन होने के कारण लोगों को राहत है। नैनी क्षेत्र में पैकेजिंग, वेल्डिंग आदि की कंपनियों में कॉमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल किया जाता था। प्रतिदिन पांच से सात सिलेंडर की आपूर्ति होती थी। इसकी किल्लत होने के बाद से काम प्रभावित होने लगा। बताया जा रहा है कि इससे लगभग 20 फीसदी फैक्ट्री में उत्पादन कम हो गया है। हालांकि एक बड़े हिस्से में पीएनजी का कनेक्शन पहले से संचालित हो रहा है, जिससे स्थिति काफी संभली हुई है। कुछ फैक्ट्री संचालकों ने बताया कि अभी एजेंसियो...