फरीदाबाद, मार्च 12 -- फरीदाबाद। अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने थाना मुजेसर एरिया में फैक्टरी में हुई चोरी की वारदात में एक और आरोपी जाबिद को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की वारदात में प्रयोग किया गया ऑटो और सात हजार रुपये बरामद किए हैं। सेक्टर-22 निवासी संजय ने थाना मुजेसर में शिकायत दी थी कि उनकी फैक्टरी में लोहे की प्लेटों का काम होता है। 16 और 17 फरवरी की रात फैक्टरी के बाहर रखी लोहे की सिल्लियां चोरी हो गई थीं। जाबिद ने बताया कि उसने अपने साथी शहबाज के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.