फैक्टरी से कीमती सामान चोरी
नोएडा, मई 20 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ईकोटेक तीन कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक फैक्टरी में चोरी का मामला सामने आया है। फैक्टरी मालिक ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। पीड़ित का आरोप है कि फैक्टरी में तीसरी बार चोरी हुई है। जानकारी के मुताबिक फैक्टरी मालिक यशवीर सिंह ने लिखित शिकायत दी है। यशवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में उनकी एक फैक्टरी है। मंगलवार की रात फैक्टरी से चोर करीब 10 से 12 लाख रुपये कीमत का कॉपर का सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने कार्यालय के दरवाजे का शीशा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और चोरी की घटना को अंजाम देकर आसानी से निकल गए। यह भी पढ़ें- सहसपुर स्थित फैक्ट्री में टिन काटकर चोरी, तोड़फोड़ पीड़ित का आरोप है कि इससे पहले दो बार फैक्टरी में चोरी हो चुकी है। पुलिस चोरों का कोई पता नहीं लगा सकी है। कोतवाली प्रभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.