लखनऊ, मार्च 14 -- अलीगंज सेक्टर डी निवासी फैक्टरी संचालिका विप्रा शुक्ला ने पांच लोगों पर लाइसेंस, टैक्स और सौदे के 1.50 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। अलीगंज पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। विप्रा ने बताया कि बाराबंकी के कुर्सी में उनकी अल्स्टाइल मर्चेंडाइजिंग फर्म से फैक्टरी थी। 2015 में पानी के ब्रांड एक्वाश्योर पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की बॉटलिंग का काम होता था। मगर कोरोना काल के कारण और लोन की किस्त नहीं भर सकीं। ऐसे में उन्होंने फैक्टरी बेचने के लिए परिचित एनर्जी बिवरेजेस कंपनी के बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर गौरव पांडेय से संपर्क किया। उसने कहा कि उसके रिश्तेदार अरुण द्विवेदी और दामाद योगेश शुक्ला फैक्ट्री लेना चाहते हैं। सितंबर 2020 में बैठक में सौदा 1.80 करोड़ में तय हुआ। पीड़िता...