नोएडा, अप्रैल 3 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। यमुना प्राधिकरण मेडिकल डिवाइस पार्क में निर्धारित समय में फैक्टरी का निर्माण पूरा कर उत्पादन शुरू न करने वाले आवंटियों से विलंब शुल्क वसूलेगा। इस सेक्टर में 101 भूखंड आवंटित हो चुके हैं, लेकिन अब तक दो इकाइयां ही शुरू हुई हैं। मेडिकल डिवाइस पार्क परियोजना को पूरा करने के लिए दिसंबर 2026 तक केंद्रीय फार्मास्युटिकल विभाग ने समय विस्तार मांगा है। दरअसल चिकित्सा उपकरणों के आयात पर निर्भरता को समाप्त करने के लिए केंद्र सरकार ने देश के विभिन्न में राज्यों में मेडिकल डिवाइस पार्क विकसित करने का फैसला किया था। इसके तहत उत्तर प्रदेश का पहला मेडिकल डिवाइस पार्क यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-28 में विकसित किया जा रहा है। इसका क्षेत्रफल 350 एकड़ है। मेडिकल डिवाइस पार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.