नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के चौहान बांगर इलाके की एक फैक्टरी में काम करने वाले 19 वर्षीय युवक की उसके ही सहकर्मी ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के बाद से फैक्टरी के कर्मचारियों में डर का माहौल है। मृत युवक की पहचान साहिल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, छह सितंबर की देर रात किसी बात को लेकर साहिल और उसके सहकर्मी में विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान गुस्से में आकर आरोपी ने साहिल पर चाकू से हमला कर दिया। युवक खून से लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा, तो आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद घायल युवक को साथियों ने जग प्रवेश चंद्र अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जाफराबाद थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस फैक्टरी के अन्य कर्मचारियो...