गाज़ियाबाद, मार्च 28 -- ट्रांस हिंडन। साहिबाबाद थाना क्षेत्र के पाइप मार्केट में एक फैक्टरी में बिजली का काम करते समय एक युवक करंट की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में उसका दिल्ली के एम्स अस्पताल में उपचार चल रहा है। मालीवाड़ा निवासी नीलम ने पुलिस को बताया कि 13 मार्च को उनका भाई भारत पाइप मार्केट में एमएम ट्रेडर्स नामक कंपनी में बिजली का काम करता है। काम के दौरान शॉर्ट सर्किट से वह करंट की चपेट में आ गया। उसे गंभीर हालत में दिल्ली एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। नीलम ने फैक्टरी मालिक, सुपरवाइजर, और ठेकेदार पर केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.