नोएडा, दिसम्बर 15 -- दादरी, संवाददाता। बिसाहड़ा रोड पर रेलवे फाटक के समीप सोमवार की दोपहर कूलर की पैड बनाने की एक फैक्टरी में आग लग गई। फैक्टरी में आग लगने से कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे फाटक के समीप स्थित एक फैक्टरी में कूलर में लगने वाली पैड बनाई जाती है। सोमवार की दोपहर के समय अचानक बिजली के शाॅर्ट सर्किट से चिंगारी निकलने पर फैक्टरी में आग लग गई। जैसे ही कर्मचारियों ने धुआं निकलता देखा तो शोर मचाया। पुलिस और फायर विभाग को घटना की सूचना दी गई। सूचना पाकर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस के मुताबिक आग लगने से फैक्टरी में काफी नुकसान हुआ है, हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

हिंदी हिन्दु...