नोएडा, मार्च 12 -- नोएडा। सेक्टर-7 स्थित फैक्टरी के बाहर खड़ी गाड़ी के पुर्जे चोरी हो गए। इस संबंध में फेज-1 थाने में वाहन मालिक ने शिकायत दी। हिमांशु गुप्ता ने बताया कि सेक्टर-7 में एक फैक्टरी है। उन्होंने पांच मार्च को शाम छह बजे अपनी गाड़ी फैक्टरी के मुख्य गेट के बाहर खड़ी की और चले गए। वह लौटे तो गाड़ी में लगी इंजन कंट्रोल यूनिट और साइलेंसर समेत अन्य पुर्जे गायब थे। चोरों की पहचान के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा नोएडा जोन के अलग-अलग थानों में तीन दोपहिया वाहनों की चोरी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...