नोएडा, जनवरी 19 -- दनकौर, संवाददाता। मोहम्मदपुर गुर्जर गांव के पास स्थित फैक्टरी से निकले दूषित पानी से सोमवार को सैकड़ों भेड़ों की हालत बिगड़ गई। इनमें से 25 की मौके पर ही मौत हो गई। 50 से अधिक भेड़ों की हालत गंभीर है। पुलिस ने पशु चिकित्सक से भेड़ों का इलाज कराया। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार राजस्थान निवासी बाला सिंह अपने परिवार के साथ भेड़ पालन का कार्य करते हैं। वह सोमवार दोपहर बाद अपनी भेड़ों को चराने के लिए दनकौर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर गुर्जर गांव के समीप पहुंचे। यहां एक फैक्टरी के बाहर पानी एकत्रित था। भेड़ों ने उस पानी को पी लिया। कुछ ही देर में भेड़ों की हालत बिगड़ने लगी और देखते ही देखते 25 भेड़ों की मौत हो गई। अन्य भेड़ें भी तड़पने लगीं। उनकी स्थ...