फरीदाबाद, मई 31 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। मथुरा रोड स्थित फैक्टरी कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। एसजीएम नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को मृतक की पत्नी की शिकायत पर फैक्टरी प्रबंधन और दो फैक्टरी कर्मचारियों पर समय पर इलाज न करवाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, संत नगर ओल्ड फरीदाबाद निवासी बबीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति 47 वर्षीय चमन मथुरा रोड 17/3 स्थित अरविंद इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड नामक फैक्टरी में कार्यरत थे। 25 मई की सुबह वह रोजाना की तरह ड्युटी पर गए थे। बाद में उन्हें जानकारी मिली कि फैक्टरी के काम से उसके पति दो अन्य कर्मचारियों के साथ गुरुग्राम गए थे। दोपहर बाद करीब 3:46पर कंपनी के एक कर्मचारी दयाराम ने फोन कर बताया कि उनके पति की तबीयत...