फैकल्टी नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ, खेल भावना का दिखा उत्साह
बरेली, मई 9 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में शनिवार रात फैकल्टी नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. शरद सेठ ने किया। उद्घाटन समारोह उत्साह, ऊर्जा और खेल भावना से भरपूर माहौल में संपन्न हुआ, जहां फैकल्टी सदस्यों और खिलाड़ियों में खासा जोश देखने को मिला। संस्थान की स्पोर्ट्स कमेटी के चेयरमैन डॉ. आशुतोष कुमार के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस टूर्नामेंट में संस्थान की छह टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। सभी टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन टीम स्पिरिट और प्रतिस्पर्धा का प्रदर्शन किया। उद्घाटन समारोह में संस्थान के फैकल्टी सदस्य, चिकित्सक, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। पूरे परिसर में खेल के प्रति उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल बना रहा। डॉ. ऋ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.