मुजफ्फरपुर, जुलाई 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम से बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेज गायब हैं। एआईसीटीई ने अपनी वेबसाइट पर इसकी सूची जारी की है। इस सूची में सूबे के इंजीनियरिंग के शिक्षकों के नाम नदारद हैं, जबकि पड़ोसी राज्य झारखंड के इंजीनियरिंग कॉलेज के शिक्षकों के नाम हैं। एआईसीटीई अटल ट्रेनिंग एंड लर्निंग कार्यक्रम के तहत शिक्षकों को क्षमता वर्धन की ट्रेनिंग देगी। इस ट्रेनिंग में शिक्षकों को आधुनिक तकनीक से कक्षा में छात्रों को कैसे पढ़ाना है, इसके बारे में बताया जायेगा।इंजीनियरिंग कॉलेज के शिक्षकों ने बताया कि फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत शिक्षकों को सारी ट्रेनिंग दी जाती है, लेकिन समय पर आवेदन नहीं करने से शिक्षक एआईसीटीई की सूची में जगह नहीं बना पाते है...