मुजफ्फरपुर, सितम्बर 26 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता बीआरए बिहार विवि के कॉलेजों में फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के लिए शिक्षक की संख्या पूरी नहीं हो रही है। लेाकभवन ने सभी कॉलेजों को अपने स्तर से शिक्षकों के उन्नयन के लिए इस कार्यक्रम को शुरू करने का निर्देश दिया है। पहले फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम एकेडमिक स्टाफ कॉलेज के जिम्मे होता था।कॉलेजों को प्रोग्राम के लिए बैच बनाना है। एक बैच में कम से कम 50 शिक्षकों का होना अनिवार्य है। कॉलेजों का कहना है कि शिक्षकों की कमी के कारण यह प्रोग्राम अटक रहा है। बीआरएबीयू के कई कॉलेजों में शिक्षकों की कमी है। इस कारण इन कॉलेजों में शिक्षकों का बैच बनाने में परेशानी हो रही है। बैच में 50 शिक्षक के पूरा हुए बिना ट्रेनिंग कार्यक्रम नहीं हो सकता है। एक कॉलेज में 50 शिक्षकों के नहीं होने पर अब कई कॉले...