देवघर, जनवरी 26 -- देवघर, प्रतिनिधि। बीआईटी मेसरा के देवघर कैंपस में चल रही फैकल्टी क्रिकेट लीग मैच 2026 (एफसीएल-2026) के तीसरे दिन रविवार को लीग मैच में मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। रविवार को दिनभर खेले गए तीन मैचों में शानदार प्रदर्शन के बाद एम्स देवघर और आरसीपी की टीम ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। दिन का पहला मुकाबला देवघर प्रेडेटर्स और रॉयल चैलेंजर्स पुलिस स्ट्राइकर के बीच खेला गया। जिसमें आरसीपी ने जीत दर्ज कर अपनी मजबूत दावेदारी साबित की। दूसरे मैच में सीएसके का सामना एम्स देवघर से हुआ। इस मुकाबले में एम्स देवघर ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए सीएसके को पराजित किया और टूर्नामेंट में अपना विजयी क्रम जारी रखा। दिन का तीसरा और अंतिम मैच बाबाधाम एकादश बनाम एम्स देवघर के बीच खेला गया। जिसमें एक बार फिर एम्स देवघर ने जीत हासिल कर...