अल्मोड़ा, मार्च 26 -- अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज में पीजी में प्रवेश के लिए चार बार काउंसिलिंग हो चुकी है, लेकिन अब भी पीजी की सभी सीटें नहीं भर सकी हैं। फैकल्टी की कमी से जूझ रहे मेडिकल कॉलेज से कम ही छात्र-छात्राओं ने विशेषज्ञ डॉक्टर बनने की इच्छा जताई है। मेडिकल कॉलेज को पहली बार नेशनल मेडिकल कमीशन की ओर से पीजी की मान्यता दी गई थी। विभिन्न विभागों में पीजी के लिए 35 सीटें भी आवंटित की हैं। ताकि अल्मोड़ा से ही छात्र-छात्राएं विशेषज्ञ डॉक्टर बनने की भी पढ़ाई पूरी कर सकें। मेडिकल कॉलेज को पीजी के संचालन की मान्यता तो मिल गई, लेकिन फैकल्टी की कमी की समस्या अब तक दूर नहीं हो सकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...