नई दिल्ली, मार्च 23 -- अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ सालों में क्रिकेट के मैदान पर राइवरली बढ़ी है। दोनों देश जब भी आमने-सामने आए हैं, माहौल काफी गर्म रहता है। अफगानिस्तान की टीम ने 2023 वनडे विश्व कप में पाकिस्तान को मात दी थी और उस समय अफगानिस्तान के खिलाड़ियों का जश्न काफी वायरल हुआ था। हालांकि यहां तक पहुंचने से पहले अफगानिस्तान को कई बार हार का मुंह देखना पड़ा था. जिसमें 2022 एशिया कप में मिली हार का जख्म सबसे गहरा था। पाकिस्तान ने इस मैच में अफगानिस्तान जबड़े से मैच छीन लिया था। अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज ने इस मैच से जुड़ी एक दर्दनाक घटना भी शेयर की है। उन्होंने बताया कि मैच हारने के कारण अफगानिस्तान के फैंस काफी दुखी हुए थे और सुसाइड भी कर लिया था। अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को अब भी यकीन न...