आजमगढ़, मई 2 -- आजमगढ़, संवाददाता। नगर के हरबंशपुर स्थित तमसा नदी पर बना नया पुल जल्द ही फैंसी लाइटों से रोशन होगा। लाइटें लगाने के लिए शासन स्तर से नगरपालिका को 20 लाख रुपये की धनराशि मिली है। धनराशि मिलने के बाद नगरपालिका प्रशासन लाइटें लगवाने की कवायद में जुट गया है। नगर के हरबंशपुर स्थित शाही पुल के बगल में तमसा नदी पर बने नए पुल पर करीब चार वर्ष पूर्व नगरपालिका की ओर से सोलर लाइटें लगाई गई थीं। कुछ माह बाद कई पोल आंधी में उखड़ गए तो अधिकतर पोलों की लाइट के साथ ही उनकी बैट्री खराब हो गई। सोलर लाइटें खराब हो जाने से रात होते ही पुल पर अंधेरा छा जाता है। शाम के बाद लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। पुल पर अंधेरा होने से रात के समय में आवागमन करने में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। नगर के लोग काफी दिनों से पुल पर लाइ...