धनबाद, जनवरी 22 -- धनबाद। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने फैंसी नंबर प्लेट वाली स्कॉर्पियो गाड़ी को पकड़ लिया। मंगलवार को वायरल हुए वीडियो में काले रंग की स्कॉर्पियो पर काले शीशे लगे हुए थे और नंबर प्लेट से छेड़छाड़ कर उस पर 'राजपूत 0215' लिखा हुआ पाया गया। मामले में संज्ञान लेते हुए ट्रैफिक डीएसपी अरविंद सिंह ने वाहन की पहचान कर कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया। उनके निर्देश पर निरसा थाना प्रभारी अनिल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई, जिसने दबिश देकर स्कॉर्पियो को जब्त कर निरसा थाना लाया। स्कॉर्पियो मनोज सिंह के नाम से पंजीकृत है। वाहन को विधिवत जब्त कर मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत दंडात्मक कार्रवाई शुरू की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...