हल्द्वानी, मार्च 25 -- हल्द्वानी। राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में विभागीय परिषद इतिहास के अंतर्गत फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें भावना जोशी प्रथम, वंशिका सागर द्वितीय, कविता बिष्ट को तृतीय व ज्योति मेवाड़ी, उमा और हर्षिता आर्या को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। निर्णायक मंडल में डॉ. तनुजा बिष्ट, डॉ.शरद मिश्रा और डॉ. रितु सिंह शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन शोध छात्रा इतिहास तनुप्रिया दुबे ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...