बगहा, फरवरी 16 -- नरकटियागंज, निज प्रतिनिधि। सोशल मीडिया में युवकों का हथियार लहराते वायरल वीडियो फेंक निकला है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो में दिख रहे दोनो किशोर हैं। उनके पास चाइनीज गैस लाइटर था और दोनो ने उसका वीडियो बनाकर फेसबुक पर वायरल किया था। वीडियो वायरल होने के बाद जांच पड़ताल की गई और दोनो किशोरों को थाने बुलाया गया। थाने में दोनों ने उंक्त लाइटर को भी सौप दिया। जांच में हथियार जैसे दिखने वाला गैस लाइटर निकला है। जांच पड़ताल के बाद वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गयी है औऱ दोनो किशोरों से बंध पत्र भरवा कर दोनो को उनके अभिभावकों को सौप दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनो युवक मैट्रिक परीक्षा के परीक्षार्थी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.