सहारनपुर, जुलाई 11 -- पॉवर कारपोरेशन द्वारा बिजलीघर, उपकेंद्र एवं अन्य निर्धारित कार्यस्थल पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए फेस रिकग्निशन अटेंडेंस मशीन पर हाजिरी दर्ज कराना अनिवार्य कर दिए जाने से कर्मचारी नाखुश हैं। उनका कहना है कि नया नियम फील्ड में कार्य करने वाले तकनीकी कर्मचारियों की कार्यशैली के अनुरूप नहीं है। पॉवर कारपोरेशन के जेई विष्णु कोठारी, राजकुमार, आशुतोष, भरत कुमार, रवि पाल सिंह, सनी सैनी, अश्वनी कुमार, दिनेश और अशोक ने बताया कि बिजली आपूर्ति बाधित होने, ट्रांसफार्मर खराब होने, लाइन फॉल्ट, तार टूटने या अन्य तकनीकी शिकायतों के निस्तारण के लिए उन्हें अक्सर अपने तैनाती स्थल से खासी दूर जाना पड़ता है। ऐसे में अगर सुबह दस बजे या शाम पांच बजे वह किसी अन्य स्थान पर उपभोक्ताओं की समस्या दूर कर रहे हों तो उन्हें काम बीच में छोडक़...