प्रयागराज, दिसम्बर 22 -- प्रयागराज, संवाददाता। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के शिल्पहाट में आयोजित स्वदेशी मेले में सोमवार को प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किया गया है। प्रतियोगिता में 600 प्रतिभागियों ने सहभागिता की है। फेस पेंटिंग में सनी कुमार व अर्पित सिंह प्रथम, अंकित चौहान दूसरे और उर्वशी एवं सौम्या त्रिपाठी तीसरे स्थान पर रही है। चित्रकारी प्रतियोगिता में साक्षी, अंकित, वंश , नेहा रविदास, कीर्ति कुमार, हर्ष सोनकर अव्वल रहे। द्वितीय स्थान पर आर्या, शांति कुमारी, अनन्या जायसवाल, अर्थसेन, डाली प्रजापति एवं श्रुति दुबे, दिव्यांश चौधरी, अर्चिता सिंह ,रानी, निधि कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के दौरान डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी, डॉ. अश्वनी द्विवेदी, ज्योती श्रीवास्तव, प्रशांत कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।

हि...