नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- फेस्टिव सीजन में रेनो (Renault) की कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब देर करने से कोई फायदा नहीं है। रेनो इंडिया ने अक्टूबर 2026 के लिए अपनी कारों पर नए फेस्टिव ऑफर्स का ऐलान कर दिया है। कंपनी की Kwid, Triber, Kiger और नई Duster पर अलग-अलग तरह के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। Autopunditz की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ये कारें 2.05 लाख रुपये तक के बेनिफिट के साथ आपकी हो सकती हैं। ऑफर 31 अक्टूबर 2026 तक लाइव रहेगा। इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बेनिफिट, Renault Li.V.E स्क्रैपेज सपोर्ट, लॉयल्टी बेनिफिट और सेलेक्टेड फाइनेंस स्कीम शामिल हैं। आइए जानते हैं डीटेल।रेनो क्विड पर 55 हजार रुपये तक का फायदा क्विड पर ऑफर मॉडल और स्टॉक के हिसाब से अलग-अलग हैं। Pre-NBI Kwid Authentic वेरिएंट पर Li.V.E स्क्रैपेज प्रोग्राम के जरिए 25 हजार र...