नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- एग्रीकल्चर मशीनरी बनाने वाली कंपनी एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ने अपने ट्रैक्टर की कीमतों में इजाफा करने का एलान किया है। कंपनी ने बताया कि वो अपने कुबोटा, फार्मट्रैक और पॉवरट्रैक ट्रैक्टर रेंज में कीमतें बढ़ाएगी। कंपनी के मुताबिक, इस प्राइस हाइक की वजह रॉ मटीरियल, एन्जी, लॉजिस्टिक और मैन्युफैक्चरिंग में आने वाली होई कॉस्ट से प्रभावित हो रही है। उसने ने भी कहा कि कीमतें मुख्य रूप से इनफ्लेसनरी ट्रेंड्स (मुद्रास्फीति के रुझान) और जियो-पॉलिटिकल अनसर्टेनिटी से प्रभावित हुई हैं। हालांकि, नई कीमतें फेस्टिव सीजन यानी दीवाली के बाद नवंबर 2026 में लागू होंगी। एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, इसने बढ़ती लागत के प्रभाव को कम करने के लिए कॉस्ट ऑप्टिमाइजेशन और ऑपरेशन इफिसियन्सी पहल की एक सीरीज शुरू की है। साथ ही इन बढ़ोतरी के एक बड़...